Pages

Social

Tuesday, November 26, 2013

garbh nirodhak for men



प्रेगनेंसी से बचने के लिए स्त्री और पुरुष दोनों ही गर्भनिरोधक का सहारा ले सकते हैं।

अनचाही प्रेगनेंसी

       आज के नवविवाहित जोड़े गर्भनिरोध को लेकर पहले से काफी जागरुक हो गए हैं। इसी कारण से अनचाही प्रेग्नेंसी और यौन रोगों से बचने के लिए वे गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करते हैं। इस समय स्त्री और पुरुष दोनों के लिए मार्किट में बहुत से ऐसे गर्भनिरोधक मौजूद हैं, जो अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने में उपयोगी साबित होते हैं। वैसे भी तेजी से बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए आज के समय में गर्भनिरोधक का उपयोग काफी बढ़ गया है।

      प्रेगनेंसी से बचने के लिए स्त्री और पुरुष दोनों ही गर्भनिरोधक का सहारा ले सकते हैं। लेकिन यहां पर हम खास तौर से पुरुषों के बारे में बात कर रहे हैं कि पुरुष किस तरह से अनचाही प्रेगनेंसी को रोक सकते हैं। पुरुष चाहें तो अपने आपको सेक्स के प्रति बहुत कंट्रोल करके रख सकते हैं। वैसे यह इतना आसान नहीं होगा। वहीं आप कंडोमनसबंदी और वीर्य को योनि में न निकालना और ऑउटरकोर्स का भी सहारा ले सकते हैं। यह सभी अलग-अलग स्तर पर अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने में असरकारक होते हैं। कोई भी गर्भनिरोधक तकनीक पूरे सौ  प्रतिशत सुरक्षित नहीं होती है और अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने में सबमें किसी न किसी तरह का जोखिम रहता है। इसलिए आपको हमेशा सावधानी रखनी होगी और अगर गर्भनिरोधक का तरीका फेल हो जाए तो आने वाले बच्चे के लिए तैयार भी रहना होगा।

        कोई भी गर्भनिरोधक तभी असरकारक होगा जब इसके साथ दिए वाले दिशा-निर्देश पर पूरी तरह से अमल किया जाए या विशेषज्ञों से राय ली जाए। यहां तक कि 3 प्रतिशत मामलों में कंडोम भी किसी न किसी डिफेक्ट के कारण फेल हो जाता है। ऐसी चेतावनी कंडोम के पैकेज पर भी लिखी होती है, ताकि आप किसी भी अनहोनी के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। दूसरे गर्भनिरोधक जैसे आउटरकोर्स या विथड्राउअल बहुत ज्यादा जोखिम भरा होता है, जिससे यह ज्यादा प्रभावी नहीं होते हैं। आइए हम आपको पुरुष गर्भनिरोधक के बारे में विस्तार से बताते हैं-

कंडोम- यह सबसे चर्चित गर्भनिरोधक माना जाता है, क्योंकि इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। अगर इसका इस्तेमाल सावधानी से किया जाए तो यह बहुत ज्यादा असरकारक होता है। कंडोम के चर्चित होने की एक वजह यह भी है कि इसके जरिए जरिए सेक्स का पूरा आनंद प्राप्त किया जा सकता है।

आउटरकोर्स - अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए पुरुष आउटरकोर्स का सहारा भी ले सकते हैं। इसमें इंटरकोर्स की सारी क्रियाएं होती है, पर एक्चुअल पेनिट्रेशन नहीं होता है। वैसे तो यह प्रेगनेंसी रोकने में पूरी तरह कामयाब है,लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान आपको ध्यान रखना होगा कि एक्चुअल पेनिट्रेशन न हो।

विथड्राउअल टेक्निक- इसे पुल आउट मेथड भी कहते हैं। नाकाम होने की संभावना इसमें भी होती है लेकिन 4-5 प्रतिशत। इस तकनीक में स्खलन योनि के अंदर न करके बाहर किया जाता है। यानी सेक्स के दौरान जब स्खलन होने वाला होता है, तो लिंग को योनि से बाहर निकाल लिया जाता है। इससे वीर्य अंदर प्रवेश नहीं करता है।

4. नसबंदी - नसबंदी एक प्रकार की सजर्री होती है, जिसमें पुरूष की शुक्रवाहिका को काट दिया जाता है या बंद कर दिया जाता है। वैसे नसबंदी कराने के बाद आप फिर से सामान्य हो सकते हैं, पर यह हर बार संभव नहीं है। दूसरे बांझपन की तरह नसबंदी को भी अनचाहे गर्भ को रोकने का स्थाई समाधान माना जाता है। आमतौर पर नसबंदी तब कराई जाती है, जब पुरुष यह तय कर ले कि अब उसे बच्चा नहीं चाहिए।
मासिक धर्म - मासिक धर्म के दौरान आप स्त्री के साथ खुलकर सेक्स करके और बाकी दिनों में इससे दूरी बनाकर अनचाही प्रेगनेंसी को रोक सकते हैं। लेकिन इस दौरान सेक्स करने के लिए कंडोम और विथड्राउल टेक्निक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

No comments: