Pages

Social

Wednesday, November 27, 2013

Amrood ke gun



      
सर्दियों में फल और सब्जियों के रूप में बहुत से खनिज और विटामिन शरीर को दिये जा सकते हैं।
अमरूद, सेहत का डॉक्टर
सर्दियों का मौसम खाने-पीने के हिसाब से सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मौसम में भूख ज्यादा लगती है और कुछ भी खाया-पिया शरीर को लगता है। इस मौसम में फल-सब्जियों और ड्रायफ्रूट्स तक की बहार आ जाती है। इसलिए सर्दी के दिनों में बादाम या खसखस का हलवा या बाजरे की देशी घी युक्त खिचड़ी से लेकर अमरूद, पालक, मेथी, गाजर, टमाटर आदि जैसी अनेक चीजों का मजा आसानी से लिया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अगर सेहत बनाने की इच्छा हो तो सर्दी के मौसम से बढ़कर कोई मौसम नहीं है।
       सर्दियों में फल और सब्जियों के रूप में बहुत से खनिज और विटामिन शरीर को दिये जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है अमरूद जिसमें कई तरह के खनिज और विटामिन पाए जाते हैं।
       अमरूद को बिही और जामफल के नाम से भी जाना जाता है। खाने में मीठा और खट्टा दोनों तरह के स्वाद से बने इस फल की खास बात यह है कि यह हर आदमी को आसानी से मिलने वाला फल है लेकिन गुणों के मामले में यह दूसरे महंगे फलों पर भारी पड़ता है। इस फल में दूसरे सिट्रस फ्रूट्स के मुकाबले 5 से 10 गुना तक ज्यादा विटामिन 'C'  होता है। जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें विटामिन '' या कैरोटिन भी पाया जाता हैं।
       अमरूद जितना ज्यादा पका होगा, उतनी ही पौष्टिक तत्वों की मात्रा उसमें बढ़ी हुई होगी। अक्सर डॉक्टर्स भी हीमोग्लोबीन की कमी होने पर पके अमरूद को खाने की सलाह देते हैं। इसलिए स्त्रियों के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है। इसमें फास्फोरस तथा कैल्शियम जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं

No comments: