Pages

Social

Friday, November 29, 2013

Benefits of papaya

पपीता कच्चे और पके हुए दोनों ही रूपों में खाया जाता है। कच्चा पपीता हरे रंग का होता है
पपीता खाओ, सेहत बनाओ
पपीता सेहत के लिए बहुत अच्छा फल माना जाता है। इसमें कई तरह के
विटामिन पाए जाते हैं, इसलिए रोजाना पपीता खाने से शरीर में कभी विटामिनों की कमी नहीं होती। रोगी व्यक्ति की डाइट में सबसे ज्यादा पपीते को शामिल किया जाता है, क्योंकि इसके एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं।
       पपीता कच्चे और पके हुए दोनों ही रूपों में खाया जाता है। कच्चा पपीता हरे रंग का होता है और अधिकतर इसकी सब्जी बनाई जाती है। पका हुआ पपीता ज्यादातर फल के रूप में खाया जाता है।
              प्रचुर मात्रा में पपीते में  विटामिन ए, बी और सी के साथ ही थोडा़ सा विटामिन-डी भी मिलता है। पपीता पेप्सिन नामक पाचक तत्व का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत है। इसमें कैरोटीन और कैल्शियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, पोटेशियम और प्रोटीन भी  पाया जाता है।
पपीते के गुण-

  • पपीता प्रोटीन को पचाने में भी मदद करता है।
  • पपीते को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है जो आंखों और त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे आंखों की रोशनी तो बढ़ती ही है साथ ही त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार रहती है।
  • पपीते में कैल्शियम भी पाया जाता जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • बढ़ते बच्चों के अच्छे विकास के लिए पपीते में ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण देने के साथ ही रोगों को दूर भी भगाते हैं।
  • जिन लोगों को बार-बार सर्दी-खांसी परेशान करती है, उनके लिए पपीते का रोजाना सेवन करना काफी लाभकारी रहता है क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है। पपीता पेट के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसको खाने से पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है और पेट के  रोग भी दूर होते हैं। पपीता पेट के 3 मुख्य रोग आम, वात और पित्त तीनों में ही आराम पहुंचाता है। यह आंतों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

No comments: