Pages

Social

Wednesday, August 6, 2014

Benefits of almond

बादाम खाना जितना शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतना ही बादाम का तेल भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ए,बी और ई पोषक तत्व पाएं जाते है।

http://healthyduniyaa.blogspot.in

बादाम

  1. बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग करने से हमारा शरीर तंदुरूस्त रहता है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग बुद्धि और नसों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
  2. बादाम के तेल का प्रयोग आंखों के आसपास हुए काले-घेरों के लिए भी लाभकारी है। बादाम के तेल से आंखों के आसपास मसाज करनी चाहिए।
  3. बादाम के तेल से सिर पर मालिश करने से बालों की समस्या दूर होती है। बाल झड़ना बंद हो जाते है।
  4. बादाम के तेल की मालिश युवतियों अपने स्तनों के बढ़ाव के लिए भी कर सकती है।
  5. बादाम के तेल का प्रयोग करने से पेट के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  6. अगर शरीर पर कोई घाव हो जाएं तो बादाम के तेल का प्रयोग घाव पर करना चाहिए।
  7. अगर नाखून ठीक से नहीं बढ़ रहे हों तो बादाम के तेल से मसाज करनी चाहिए।
  8. बादाम के तेल का प्रयोग रोजाना करने से त्वचा का रंग भी निखर जाता है।
  9. बादाम के तेल से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा में चमक आ जाती है।
  10. बादाम के तेल से सिर पर मालिश करने से बाल लंबे, घने हो जाते है।
  11. बादाम के तेल का प्रयोग करने से चेहरे में झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती।
  12. बादाम के तेल का प्रयोग फटे होठों के लिए भी लाभकारी होता है।

No comments: