
- अगर आपकी अंग्रेजी कमजोर है तो खाली समय में आप अपनी अंग्रेजी को मजबूत करने की कोशिश कीजिए। एक उम्र बीत जाने के बाद समझ शक्ति बढ़ जाती है। विद्यार्थी जीवन में जो चीज आप मुश्किल से समझ पाते थे, वह एक उम्र बीत जाने के बाद जल्दी समझ में आती है।
- अगर आप लिखने का शौक रखते हैं तो पत्रिकाओं, पेपर आदि में छपे आर्टिकल की प्रतिक्रियाएं अपने विचारों के अनुरूप लिखिए। इससे भी बहुत अच्छा दिमागी व्यायाम हो जाता है।
- अगर आप किसी दिन ऑफिस से छुट्टी लेकर घर में हैं, तो आपके पास उस दिन बहुत-सा समय है। खाली समय में अपने बच्चों की पुस्तकें पढ़ें और अपने बच्चों को भी पढ़ाएं। डिक्शनरी को हमेशा साथ में रखें। पूरे पाठ को अच्छी तरह समझकर आसान भाषा में उदाहरण सहित बच्चों को समझाएं।
- पेपर आदि में कई तरह की पहेलियां आदि बनाने के लिए आती हैं उन्हे ज्यादा से ज्यादा सुलझाने की कोशिश कीजिए।
- अपने घर-परिवार से संबंधित जानकारियों और आर्टिकल आदि को पढ़ें और जमा करके भी रखें क्योंकि यह आपके भविष्य में काम आ सकते हैं।
- टी.वी आदि पर क्वीज प्रोग्राम ज्यादा से ज्यादा देखें और उनके जवाब देने की पूरी कोशिश करें।
- समाचार-पत्र और मैग्जीन आदि नियमित रूप से पढ़नी चाहिए। एक सर्वे के मुताबिक रोजाना किताबें पढ़ने वालों का आईक्यू, टीवी देखने वालों से अधिक होता है। क्योंकि पढ़ने से कल्पनाशीलता बढ़ने के साथ-साथ दिमागी व्यायाम भी हो जाता है।
No comments:
Post a Comment