गर्मी में पानी की एहमियत

विद्वानों के अनुसार पानी पीने के संबंध में कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। हमें किस समय कितना पानी पीना चाहिए, इस बात का ध्यान रखेंगे तो चमत्कारिक रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।
- यदि कोई व्यक्ति हर रोज सुबह-सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीता है तो उसकी पाचन शक्ति हमेशा व्यवस्थित रहती है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। यदि पाचन व्यवस्थित रहता है तो कोई भी व्यक्ति लंबी उम्र तक जीवित रह सकता है।
- हर रोज नहाने के बाद हमें एक गिलास पानी पीना चाहिए। इससे रक्त-संचार व्यवस्थित रहता है।
- हर रोज सोने से पहले कम से कम आधा गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने पर हार्ट अटैक की संभावनाओं में कमी आती है।
No comments:
Post a Comment